मिडघाट पर हादसा : कार को बचाने में बारातियाें से भरी बस खड़े ट्राॅले में जा घुसी,14 लोग घायल
होशंगाबाद। मिडघाट पर खड़े ट्रॉले में पीछे से घुसी बस।
हाेशंगाबाद| बारातियाें से भरी एक बस मिडघाट पर खड़े ट्राॅले से टकरा गई। इस घटना में 14 यात्रियाें काे मामूली चाेट अाई है। बारातियाें से भरी बस क्रमांक एमपी 04 पीए 2385 कुराबर से हाेशंगाबाद के रामगंज अा रही थी। तभी 12.30 बजे मिटघाट सेक्शन में बस काे कार अाेवर टेक कर रही थी। अचानक कार बस के सामने अाई बस चालक ने बस काे टर्न किया ताे बस राेड पर खड़े ट्राॅले में घुस गई। बस में बैठे 14 बारातियाें काे चाेट अाई है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया है। सिविल सर्जन डाॅ.अारके गंगराड़े ने बताया किसी काे गंभीर चाेट किसी काे नहीं आई है। रामलीला मैदान के पास रामगंज निवासी छाेटे लाल जाटव के बेटे विजय की बारात कुराबर गई थी। शनिवार काे बारात वापस लाैट रही थी। बस में करीब 35-40 लाेग सवार थे। इनमे से अाेम प्रकाश भिराेडिया(35), अरविंद माेरेलिया (35),राजू सगर(49),धुलीचंद्र(60),राजू माेर्य(48)छाेटे लाल जाटव (62), गजेंद्र यादव(20), चिमन बिडाेरिया(30), बालाराज जाटव(60), ताेता राज (45), गंगाराम सगर (46), लाल सिंह (17), राजेश बरगले(41), दीन दयाल (50) घायल हो गए।