आदर्श यदुवंशी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 26 अप्रैल को
सिवनीमालवा| आदर्श यदुवंशी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन 26 अप्रैल काे हाेगा। इसके लिए पहला निमंत्रण बाबरी घाट में स्थित कैलादेवी मंदिर में समाज के नागरिकों ने कुल देवी को दिया। यदुवंशी समाज के मीडिया प्रभारी प्रमोद पटेल ने बताया कि सामूहिक विवाह 26 अप्रैल को ग्राम जिजवाड़ा में हाेगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष ब्रजमोहन पटेल ने बताया कि वर वधु के पंजीयन करना शुरू कर दिया गया है।