आदिवासी समाज : महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज में महिलाओं की भूमिका पर दिया जाेर
इटारसी| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आदिवासी समाज संगठन ने काबड़ मोहल्ला स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का अायाेजन किया। इस अवसर पर महिलाअाें का सम्मान किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया। आदिवासी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मनीषा धुर्वे ने कहा समाज में बराबर सहयोग और अधिकार मिले, शिक्षा समान हो अाैर अत्याचार, शोषण के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ा जाए। इस अवसर पर किरण इवने, गोमती उइके, ज्योति धुर्वे, बबीता नेगी, अनिता उइके, रानी उइके, किरण, मीना धुर्वे, श्याम धुर्वे, गीता धुर्वे, सुनीता गज्जाम, सुदाया धुर्वे, आशा सल्लाम, आशा उइके, जीवन लाल इवने, भगवान दास सल्लाम, शेरू कुशराम सहित अन्य उपस्थित थे।