पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किशोरी बालिकाओं को दी स्वास्थ्य शिक्षा और साफ-सफाई की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोहागपुर| पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरी बालिकाओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके तहत किशोरी बालिकाओं को पोषण आहार को पौष्टिक बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा एवं स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नगर के सुभाष वॉर्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा किशोरी बालिकाओं को फल सब्जी अनाज एवं आयरन की गोलियां के उपयोग आदि के बारे में बताया। वहीं ग्राम कनमेसरा आंगनबाड़ी केंद्र पर में किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता एनीमिया के लक्षण और निदान आयरन युक्त आहार के अलावा हरी सब्जियां एवं फलों के सेवन और उनसे होने वाले फायदे बताए गए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रीता रघुवंशी, जानकी रघुवंशी सहित ग्रामीण महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित थीं।
खबरें और भी हैं...