पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में हाेलिका दहन के बाद हुरियाराें ने जमकर खेली गुलाल से हाेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में हाेलिका दहन के बाद हुरियारे रंग-गुलाल लेकर निकले अाैर जमकर हाेली खेलीं। युवाअाें ने टाेलियांे में अलग-अलग स्थानाें पर साउंड सिस्टम लगाकर हाेली खेली अाैर जमकर डांस किया।

वहीं क्लवाें की महिलाअाें ने भी एक स्थानाें पर एकत्रित हाेकर एक दूसराें काे रंग-गुलाल लगाया अाैर डीजे, ढाेल पर नृत्य कर हाेली पर्व मनाया। हाेली का सबसे ज्यादा अानंद बच्चाें ने उठाया। विभिन्न प्रकार की पिचकारियाें में कलर भरकर अपने साथियाें काे भिगाेया। हाेली पर पहली दफा एेसा हुअा जब शाम 7 बजे से ही बाजार खुलने लगा। दुकाने रात 9 बजे तक खुली रहीं। हाेली के दूसरे दिन बाजार ताे खुला लेकिन राैनक नही थीं। बुधवार काे सिटी थाने में पुलिसकर्मियाें ने हाेली खेली। एक-दूसराें काे जमकर गुलाल पाेता अाैर थाना परिसर में ही ढाेल पर डांस किया। दीवान कालाेनी में रामायण मंडल ने फाग के गीताें की प्रस्तुति दी। युवाअाें ने फाग गीताें पर नृत्य कर हाेली पर्व मनाया।

इटारसी। महिलाअाें ने जमकर खेली हाेली। शहर में जगह-जगह होली मिलन समारोह हुए।

इटारसी। सिटी थाने में पुलिसकर्मियाें ने खेली हाेली।
खबरें और भी हैं...