सिंधिया के बाद सरताज सिंह भी भाजपा में जाएंगे, अाज कर सकते हंै एेलान
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से बगावत के बाद जिले में भी राजनीतिक उठापटक होने के आसार है। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होेकर भाजपा से कांग्रेस में आए सरताज सिंह अब फिर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। गुरुवार को सरताज इस संबंध में एेलान कर सकते हैं। सरताज सिंह ने भास्कर से कहा कि ज्याेतिरादित्य सिंिधया का भाजपा में जाने वाला कदम सही है। वे उनके साथ हैं। गुरुवार काे वे भाेपाल में सिंधिया से मिलेंगे। सरताज सिंह ने कहा कि उन्हें भाजपा में जाने से एतराज नहीं है। बता दें कि सरताज सिंह 2018 विधानसभा चुनाव के समय भाजपा काे छाेड़कर कांग्रेस में अाए थे। अब वे वापस भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं। संभवत: गुरुवार काे वे फिर भाजपा में अा जाएंगे। उन्हें भाेपाल में सदस्यता दिलाई जाएगी।