- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Hoshangabad News Mp News Amrit Drinking Water And Underground Sewerage Scheme Stalled Not Resolved Even After Sitting
अमृत पेयजल अाैर अंडरग्राउंड सीवरेज याेजना का काम अटका, दाे बैठकाें के बाद भी नहीं निकला हल
इंटकवेल की माेटर खरीदने व एसटीपी के लिए दाे बार हाे चुकी बैठक
शहर में दाे बड़ी याेजनाएं नपा के पास बजट नहीं हाेने के चलते खटाई में पड़ती जा रही हैं। दाेनाें ही याेजनाअाें के डीपीअार में नपा के इंजीनियराें की गलती के कारण यह समस्या खड़ी हुई है। शासन स्तर पर रुपया दिलाए जाने काे लेकर मामला फंसा हुअा है, लेकिन इसका अब तक समाधान नहीं हुअा है। अमृत की पेयजल याेजना अाैर अंडरग्राउंड सीवरेज याेजना दाेनाें के ही काम रुके हुए हैं। मामले काे लेकर शासन स्तर पर दाे बार बैठकें हाे चुकी हैं। कलेक्टर धनंजय सिंह भदाैरिया के हस्तक्षेप के बाद भी मामला नहीं सुलझ पा रहा है। दरअसल शहर में मई 2016 में शुरु हुई अमृत पेयजल याेजना अब तक पूरी नहीं हाे पाई है। याेजना के तहत नर्मदा जल की सप्लाई का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इंटकवेल की दाे माेटर पिछले दाे माह से खराब हैं। माेटर खरीदने के लिए नपा के पास बजट नहीं है। शहर में नर्मदा में मिल रहे नालाें काे राेकने के लिए अंडरग्राउंड सीवरेज याेजना का कमा एक साल पहले शुरु हुअा। लेकिन याेजना के तहत बनाए जा रहे एसटीपी के लिए अब तक भूमि का चयन नहीं हुअा। जिसके चलते शहर में याेजना का काम रुका हुअा है।
नपा के पास बजट नहीं, शासन से उम्मीद
इंटक वेल की दाे माेटर खरीदने के लिए नपा काे 40 से 50 लाख रुपए की अावश्यक्ता है। नपा के पास बजट नहीं हाेने के चलते अमृत याेजना के बचे हुए रुपयाें से माेटर खरीदने की मांग की गई है। नपा अधिकारियाें ने इसके लिए ह्ाूम पाइप कंपनी अाैर नगरीय प्रशासन काे पत्र लिखा है। साथ ही अंडरग्राउंड सीवरेज याेजना के तहत एसटीपी बनाए जाने के लिए भूमि अधिग्रहण में करीब 3 से 4 कराेड़ रुपए का खर्च अतिरिक्त अा रहा है। यह रुपया भी यदि शासन स्तर से नपा काे मिलेगा ताे ही याेजना का काम अागे बढ़ सकेगा।
शासन स्तर पर अटके हैं दाेनाें मामले
दाेनाे ही याेजनाअाें में डीपीअार की गलती के कारण याेजना शुरु हाेने के बाद नपा के लिए समस्या खड़ी हुई है। अमृत पेयजल याेजना के बनाए डीपीअार में इंटकवेल की माेटर अाैर राॅ वाटर लाइन काे याेजना में शामिल नहीं किया। अब इंटकवेल की माेटर खराब हाे गई है। राॅ वाटर लाइन भी बार-बार फूट रही है। वहीं अंडरग्राउंड सीवरेज याेजना के लिए बनाए गए डीपीअार में एसटीपी की भूमि तय नहीं की गई। अब भूमि अधिग्रहण में नपा के पसीने छूट रहे हैं।
सतीश राय, डिप्टी कलेक्टर
होशंगाबाद। मालाखेड़ी में इस तरह खोदकर छोड़ दी गई सड़क।