पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाेपाल अाैर सिंसियर क्लब ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गाेपाल प्रसाद बाबरिया की स्मृति में अायाेजित राज्यस्तरीय िक्रकेट प्रतियाेगिता में बुधवार काे क्वाटर फाइनल मैच हुए। जिसमें भाेपाल अाैर सिंसियर क्लब ने जीत हासिल कर सेमीफानइल में जगह बनाई। मैच में अतिथि के रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष संदेश पुराेहित, युवा माेर्चा जिला उपाध्यक्ष जाेगिंदर सिंह, किशाेर मैना, प्रकाश पहलवान, बसंत चाैहान माैजूद थे। सभी ने खिलाड़ियांे से परिचय प्राप्त किया अाैर मैन अाॅफ दा मैच का पुरस्कार दिया। बिट्टू पासी, कमलेश बाबरिया, विनाेद बाबा, राहुल बाबरिया, राकेश बाैरासी सहित अन्य सहयाेगी के रूप में उपस्थित थे। पहला मैच-पहला क्वाटर फाइनल मैच बनापुरा अाैर भाेपाल के मध्य हुअा। राेमांचकारी मैच में भाेपाल ने बनापुरा काे 4 रनाें से पराजित किया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भाेपाल टीम के खिलाड़ियाें ने 20 अाेवर में 9 विकेट पर 148 रन बनाए। जबाव में बनापुरा टीम के खिलाड़ी अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत के करीब पहुंच गए।

अंतिम अाेवर की 6 गेंद पर 6 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर काेई रन नही बना। दूसरी गेंद बाइट हाे गई। इसके बाद लगातार गेंदें छूटी काेई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर 5 रन चाहिए थे वह भी डाॅट हुई। इस तरह बनापुरा की टीम ने 4 रन से मैच गवा दिया अाैर प्रतियाेगिता से बाहर हाे गए। विजेता टीम के अाकाश द्विवेदी काे मैन अाॅफ द मैच का पुरस्कार दिया उन्हाेंने 32 रन बनाए अाैर 1 विकेट लिया। दूसरा मैच- प्रतियाेगिता का दूसरा क्वाटर फाइनल मैच सीएनडब्ल्यू अाैर सिंसियर क्लब के मध्य हुअा। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही सीएनडब्ल्यू की टीम काे पहले ही अाेवर में 5 बाइट बाॅल से अतिरिक्त रन मिले। टीम के खिलाड़ियाें ने 20 अाेवर में 8 विकेट पर 188 रन बनाए। विवेक ने 55 अाैर नरेश ने 39 रन का याेगदान दिया। जबाव में सिंसियर क्लब के खिलाड़ियाें ने धुअांधार बल्लेबाजी की अाैर 18 वें अाेवर की चाैंथी गेंद पर 3 विकेट के नुकसान पर 193 रन बना जीत हासिल कर ली।

टीम की अाैर से कुलदीप ने शतक लगाया। उन्हाेंने 62 गेंद पर नावाद 103 रन बनाए। उनके साथी बल्लेबाज लालू चाैधरी ने 36 गेंद पर 54 रन जाेड़े। मैन अाॅफ दी मैच का पुरस्कार कुलदीप काे मिला। मैच में एम्पायरिंग हनी पटैल, गाेल्डी यादव, नन्हेपाल, लाली सरदार ने की। काॅमेंट्री राकेश पांडे ने की।

इटारसी। खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...