बाइक सवाराें ने मजदूर काे पीटा
इटारसी| केसला के भूमकापुरा गांव में रात के समय बाइक पर नशे में अाए दाे लाेगाें ने पुलिया पर बैठे मजदूर के साथ गाली-गलाैज की फिर बेल्ट अाैर पत्थर से मारा। पुलिस ने बताया कि अाराेपी ताकू का आजाद और उसका एक साथी है। मजदूर ने गाली देने पर समझाया ताे आजाद और उसका साथी तथा अहीरपुरा का अनिल दो बाइक पर वहां से निकलने लगे। मजदूर काे भी केसला आना था तो वह आजाद की बाइक पर बैठकर उसके साथ निकला। अनिल व अन्य दूसरी मोटरसायकल से आगे निकल गए। आजाद ने बाइक बीयर फैक्टरी तरफ रोड पर डाल दी अाैर थोड़ी दूर जाकर बेल्ट और पत्थर से मारपीट की। उनसे छूटकर मजदूर थोड़ी दूर पर छत्रपाल ढाबे पर भागकर गया। पीछे से आजाद और उसका साथी वहां आ गए और कहा कि अगर रिपोर्ट करेगा तो जान से खत्म कर देगें। मारपीट में मजदूर के चेहरे, सिर, पीठ पर हाथ पैरों में चोटें आईं।