महिलाअाें के लिए शराब दुकानें खाेलने का भाजपा ने किया विराेध
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ तुम होश में आओ बहनों को दारू मत पिलाओ के नारे लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय के सामने किया। प्रदर्शन और राज्यपाल के नाम एसडीएम आदित्य रिछारिया को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष ललिता पूर्विया ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनविरोधी कमलनाथ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए पृथक से मदिरा (शराब) की दुकानें खोलने की नीति प्रदेश में लागू की जा रही है। यह न केवल अनावश्यक है बल्कि मध्यप्रदेश की संस्कारी मातृशक्ति का अपमान है। प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के इस युग में कमलनाथ बेटी को दारू पिलाओ नशेेला बनाओ की नीति लागू कर रही है। कमलनाथ सरकार की मति इतनी भ्रष्ट हो गयी है कि उसने कन्यादान योजना बंद करके शराब की दुकानें खोलने का निर्णय किया है। इस दाैरान महिला मोर्चे के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।