पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कलेक्टाेरेट गेट पर बैठ गए भाजयुमाे कार्यकर्ता, अधिकारियाें ने कराई तवा ब्रिज की मरम्मत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांगाखेड़ा तवा पुल की जर्जर सड़क ठीक कराने शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता कलेक्टाेरेट गेट पर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ता सांगाखेड़ा मार्ग स्थित बांद्राभान तवा पुल के गड्ढाें अाैर रॉड की मरम्मत तुरंत करने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों ने टालमटोली की ताे कार्यकर्ता गेट पर ही बैठ गए। दो घंटे बाद तहसीलदार शैलेंद्र बढाेनिया पहुंचे ताे अाैर समस्या सुनी। तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को लेकर बांद्राभान अाैर बाबई राेड स्थित जर्जर तवा पुल पहुंचे अाैर ब्रिज की मरम्मत कराई। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रांशु राने ने बताया कि हम ज्ञापन देने गए थे लेकिन अधिकारियाें की टालामटाेली के कारण धरने पर बैठना पड़ा। इस दाैरान हंस राय, धर्मेंद्र संकत, निक्की सूर्यवंशी, राकेश पटेल, गुलाब, राहुल चौरे, सुजीत रघुवंशी, जोगिंदर सिंह, मनीष परदेशी, पंकज मलैया, चंदन पटेल, सहित अन्य कार्यकर्ता माैजूद रहे।

बाबई तवा पुल जर्जर

बाबई तवा पुल जर्जर है। किसी दिन बड़ा हादसा हाे सकता है। इसके अलावा अाेवरलाेड डंपराें की रेत ब्रिज के िकनाराें पर जमी है। इससे वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हाे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...