- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Hoshangabad News Mp News Bu Released The Merit List Of Ug Pg 12 Students Of Hoshangabad Itarsi Made It To The Top Five
बीयू ने यूजी-पीजी की मैरिट लिस्ट जारी की, होशंगाबाद- इटारसी के 12 छात्र-छात्राओं ने टाॅप-फाइव में बनाई जगह
बीयू ने यूजी अाैर पीजी की मैरिट सूची जारी कर दी है। नर्मदापुरम संभाग के 34 स्टूडेंट्स ने बीयू की मैरिट में पहले से पांचवें स्थान तक जगह बनाई है। मैरिट में हाेशंगाबाद जिले के 12, बैतूल जिले के 12 अाैर हरदा जिले के 10 स्टूडेंट्स शामिल हैं। मैरिट में शामिल स्टूडेंट्स काे 17 मार्च काे हाेने वाले दीक्षांत समाराेह में सम्मानित किया जाना था, लेकिन काेराेना वायरस से बचाव काे लेकर प्रदेश स्तरीय सामूहिक दीक्षांत समाराेह काे स्थगित कर दिया गया है। बीयू जल्दी ही दीक्षांत समराेह की नई तारीख घाेषित करेगा। जिसमें संभाग के 34 स्टूडेंट्स काे गाेल्ड मेडल अाैर प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया जाएगा। अग्रणी काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. कामिनी जैन ने बताया जिले के 13 काॅलेजाें में से केवल चुनिंदा काॅलेजाें के स्टूडेंट्स ही मैरिट शामिल हाे पाए हैं। हाेमसाइंस काॅलेज में एमएससी में हाेमसाइंस विषय हाेने के कारण मैरिट में अाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ी है। छाेटे काॅलेजाें में शिक्षण व्यवस्था काे बेहतर करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जिले के इन छात्रों ने टाॅप फाइव में बनाई जगह
कक्षा छात्र/छात्रा का नाम प्रतिशत कॉलेज का नाम स्थान
{बीपीएड वैशाली तिवारी 82.28 एनईएस काॅलेज प्रथम
{ एमएससी फिजिक्स साक्षी ताेमर 82.81 नर्मदा काॅलेज हाेशंगाबाद प्रथम
{ एमएससी फिजिक्स गायत्री गुप्ता 76.71 एमजीएम काॅलेज इटारसी द्वितीय
{ एमएससी फिजिक्स कुमकुम जैन 73.51 एमजीएम काॅलेज इटारसी पांचवा
{ एमएससी गणित दीपिका गाैर 80.62 नर्मदा काॅलेज हाेशंगाबाद प्रथम
{ एमएससी हाेमसाइंस निधि मालवीय 71.76 गर्ल्स काॅलेज हाेशंगाबाद प्रथम
{ एमएससी हाेमसाइंस सविता उइक 69 गर्ल्स काॅलेज हाेशंगाबाद द्वितीय
{ एमएससी हाेमसाइंस दीप्ती भाटी 65.68 गर्लस काॅलेज हाेशंगाबाद तृतीय
{ एमएससी हाेमसाइंस टीना ताेमर 65.24 गर्लस काॅलेज हाेशंगाबाद चाैथा
{ एमएससी हाेमसाइंस अल्फीता खान 64.56 गर्ल्स काॅलेज हाेशंगाबाद पांचवा
{ बीए वीर शर्मा 64.33 गर्लस काॅलेज हाेशंगाबाद तीसरा
{ बीए अंशु पालीवाल 64.74 गर्ल्स काॅलेज हाेशंगाबाद द्वितीय