बमूरिया के किसानों ने भी ली शपथ
हाेशंगाबाद| डाेलरिया तहसील के ग्राम बमूरिया के ग्रामीणाें ने तय किया है कि वे अपने खेताें की नरवाई नहीं जलाएंगे। वहीं ग्रामीणाें ने पानी बचाने का संकल्प भी लिया। बमूरिया गांव में तकरीबन सभी किसान उन्नत कृषक हैं। गांव में दूध डेयरी सहित जैविक खेती किए जाने वाले किसानाें की संख्या दिनाें दिन बढ़ रही है। हाेली के अवसर पर गांव के रघुवीर सिंह राजपूत ने देश-दुनिया से काेराेना वायरस से मुक्ति दिलाए जाने के लिए वैदिक यज्ञ का अायाेजन किया।