- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Hoshangabad News Mp News Buying A House Will Be Expensive From April 1 Construction Cost And Stamp Duty Will Increase
एक अप्रैल से मकान खरीदना हाेगा महंगा, कंस्ट्रक्शन लागत अाैर स्टांप शुल्क बढ़ेगा
जिले में संपत्ति की गाइडलाइन की दरें इस साल नहीं बढ़ रही हैं, लेकिन मकान की निर्माण लागत की दरें बढ़ाई जा रही हैं। यानी अारसीसी का वैल्यूवेशन का रेट बढ़ रहा है। नपा क्षेत्र में अावासीय काम के लिए अभी तक प्रति वर्ग मीटर 6400 रुपए वैल्यूवेशन की दरें थी जाे अब 9500 रुपए हाे रही है। सरल भाषा में कहें ताे अब इस दर से मकान बनाने के लिए अाने वाले खर्च काे अांका जाएगा। इसके अाधार पर ही स्टांप ड्यूटी ज्यादा लगेगी। अब एक हजार वर्गफीट पर बने मकान काे खरीदने पर करीब 36 हजार रुपए स्टाम्प शुल्क ज्यादा देना हाेगा। नई दरें एक अप्रैल से लागू हाेंगी।
12.5 प्रतिशत लगता है स्टांप शुल्क
नपा अाैर नगर परिषद में अभी प्लाट या मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए बाजार में संपत्ति के वैल्यू पर 12.5 प्रतिशत की दर से स्टांप शुल्क देना हाेता है। पंचायत क्षेत्र में 9.5 प्रतिशत की दर से स्टांप शुल्क लगता है। वहां नपा का शुल्क 3 प्रतिशत हट जाता है।
इसलिए बढ़ाए वैल्यूवेशन के रेट
संपत्ति की गाइड लाइन भले ही नहीं बढ़ी हाे लेकिन अारसीसी निर्माण के लिए दरें बढ़ाई हैं। सूत्राें के अनुसार पिछले साल सरकार ने 20% संपत्ति गाइडलाइन की दरें कम की थी। उस समय रेट भी कम हाे गए थे। इस कारण अब वापस से रेट बढ़ाए जा रहे हैं।
इनके लिए लगता है इतना शुल्क; कुल- 12.5%
शुल्क प्रतिशत
मुद्रांक शुल्क 5 प्रतिशत
जनपद 1 प्रतिशत
नपा 3 प्रतिशत
पंजीयन शुल्क 3 प्रतिशत
उपकर 0.5 प्रतिशत
कुल 12.5 प्रतिशत
प्रति वर्गमीटर के लिए ये लागू होंगे रेट
जगह अभी रेट अब ये हांेगे रेट
नपा क्षेत्र 6400 9500 वर्गमीटर
नप क्षेत्र 5600 7500 वर्गमीटर
पंचायत क्षेत्र 4800 6000 वर्गमीटर
पंचायत : अभी के रेट 4800 रुपए के हिसाब से 4 लाख 46 हजार रुपए लागत अा रही है। इस पर 9.5 प्रतिशत के हिसाब से 42 हजार 370 रुपए का शुल्क लगेगा। नए रेट 6000 रुपए के हिसाब से लागत 6 लाख 46 हजार रुपए अा रही है। इस पर शुल्क 61 हजार 370 रुपए के लगेंगे। यानी 19 हजार रुपए ज्यादा देना हाेगा।
नप : एक हजार वर्गफीट प्लाॅट पर बने मकान की लागत अभी 5600 के हिसाब से 5.30 लाख है। 12.5% के हिसाब से 65 हजार 125 रुपए का स्टाम्प शुल्क लगेगा। नई दर 7500 रुपए के हिसाब से 6 लाख 98 हजार रपए अा रही है। इस पर 83 हजार 250 रुपए का स्टांप शुल्क लगेगा। यानी 22 हजार रुपए का शुल्क ज्यादा देना हाेगा।
नपा : अभी नगरीय क्षेत्र में 6400 रुपए के हिसाब से एक हजार वर्गफीट पर बने मकान की लागत मूल्य करीब 6 लाख रुपए है। 12.5% के हिसाब से स्टाम्प शुल्क 74 हजार रुपए लगेगा। अब निर्माण 9500 रुपए के हिसाब से हो ताे लागत करीब 9 लाख रुपए हाेगी। स्टांप शुल्क 1 लाख 10 हजार 355 रुपए लगेगा। यानी 36 हजार ज्यादा देने होंगे।
एेसे समझें : एक हजार वर्गफीट पर बने मकान पर देना हाेगा ~ 36 हजार ज्यादा
होशंगाबाद| जिले में आवासीय निर्माण की दरें बढ़ाने के आदेश शासन से हुए हैं।
तीनाें जगह ये अाएगा अंतर
आंकड़े जिला पंजीयन कार्यालय से