काेराेना : सभी सरकारी, निजी स्कूलाें में अगले अादेश तक छुट्टियां
होशंगाबाद| काेराेना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश सहित जिले के सभी सरकारी अाैर निजी स्कूलाें में आगामी आदेश छुट्टियां रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने अादेश जारी किया है। हालांकि सरकारी स्कूलाें की 5वीं- 8वीं, 10वीं- 12वीं की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।
इधर, सिवनीमालवा केंद्रीय विद्यालय केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य एस रंजन के मुतािबक कोरोना वायरस के कारण प्रार्थना सभा पर रोक लगा दी है।