पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसपी कार्यालय से आदेश होने के 10 माह बाद चोरी का केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिपरिया | शहर के न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में एक यात्री बस से लगभग 95 हजार रुपए के जेवर चोरी जाने का मामला मंगलवारा थाने में दर्ज किया गया है। यह मामला एसपी होशंगाबाद कार्यालय से जारी निर्देश के बाद दर्ज हुआ है। मामला दस माह पुराना है। थाना मंगलवारा पुलिस ने बताया की घटना 23 मई वर्ष 2019 की है। बनखेड़ी के वार्ड क्रमांक 8 मैं रहने वाले 69 वर्षीय कमोद सिंह अपनी प|ी के साथ शारदा बस कंपनी की बस से यात्रा करने वाले थे। उनका बैग बस की सीट पर रखा हुआ था। कमोद पिपरिया स्थित न्यू बस स्टैंड पर बाथरूम करने के लिए गए। इसके बाद पति-प|ी दोनों बनखेड़ी पहुंचे। प|ी ने जब बैग का सामान निकाला तो पाया की जेवर का डिब्बा बैग में नहीं है। बैग की चाबियां बैग के ही साइड जेब में मिली। पति-प|ी को शक है कि बस के ही किसी स्टाफ या स्टाफ की मिलीभगत से चोरी की यह घटना की गई हो सकती है। कमोद सिंह के अनुसार उन्होंने तत्काल मंगलवारा थाना पुलिस को घटना के बारे में बताया था लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। निराश होकर उन्होंने एसपी कार्यालय होशंगाबाद में शिकायत की थी। उसी शिकायत की जांच के बाद जारी हुए निर्देश पर मंगलवारा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...