पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पौधे भेंट कर महिला दिवस मनाया**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशंगाबाद| शिवाय फिटनेस एंपायर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें शहर की विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुकी महिलाओं को विशिष्ट अतिथि के रुप में आमंत्रित व सम्मानित किया गया। इस अवरस पर सरवाइट कान्वेंट स्कूल की प्राचार्य रोजरी मैडम ने कहा महिला स्वयं शक्ति का स्रोत हैं, वही डीएसपी सुरभि मीणा ने युवा महिलाओं को सफल होने के गुण सिखाए एवं महिलाओं से अपील की वे बेटा और बेटी में भेदभाव ना करें। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष माया नारोलिया ने अपने राजनीतिक अनुभव शेयर किए एवं अनुसुईया राय ने व्यापार जगत के अपने अनुभव बताये। स्नेहा राय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व बताया, डॉ. नीलम पचौरी ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश गोस्वामी नरेंद्र निशा एकता छोटू लाल साहब लकी गौरव संदीप खिल्लारे आदि ने किया। कार्यक्रम के अंत में शिवाय फिटनेस एंपायर के संस्थापक आशीष राय ने सभी महिलाओं काे उपहार स्वरूप पौधे भेंट किए।
खबरें और भी हैं...