पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चौरिया कुर्मी समाज संगठन की बैठक अाज ब्यावरा में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला चौरिया कुर्मी समाज संगठन की बैठक 12 मार्च को दाेपहर 2 बजे ग्राम ब्यावरा में हाेगी। बैठक में संगठन के नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। चौरिया कुर्मी समाज के प्रवक्ता गिरीष पटेल ने बताया संगठन के संरक्षक मंडल अाैर कार्यकारी अध्यक्ष शंभू दयाल पटेल ने बैठक का एजेंडा तैयार किया है। गत वर्ष हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन की आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जायेगा। उन्हाेंने बताया इसके अलावा सर्व सम्मति से नए अध्यक्ष का चयन अाैर कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। साथ ही ग्राम बैगनिया के संयोजन में होने वाले वर्ष 2020 के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन की सम्पूर्ण तैयारियों पर चर्चा
की जाएगी।

खबरें और भी हैं...