तवा नदी में डूबने से बालक की मौत
माखननगर| ग्राम जावली में तवा नदी में डूबने से बालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जावली निवासी महेश पिता छोटेलाल कहार ने थाना बाबई में बालक के डूबने की सूचना दी। महेश ने बताया कि मेरा पुत्र मनीष कहार उम्र करीब 13 वर्ष शनिवार को दोपहर दो बजे के करीब तवा नदी में नहाने गया था। थोड़ी देर बाद वह नदी में नहीं दिखा तो तलाश की। जिसका शव अंदर गहरे पानी में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।