बच्चाें काे पसंद अाए माेदी, क्रिस अाैर शेर के मुखाैटे
इटारसी| हाेली के एक दिन पूर्व बाजार में रंग, गुलाल, पिचकारी की जमकर खरीदी हुई। जिन रास्ताें पर नगरपालिका ने बाजार नहीं लगाने की हिदायत दी थी, उन पर भी बाजार गुलजार रहा। जयस्तंभ से तुलसी चाैक, तुलसी चाैक से द्वारिकाधीश मंदिर, चिकमंलूर चाैराहा से जयस्तंभ अाैर पाेस्ट अाॅफिस से माेहन काका चाैराहा तक रंग गुलाल, पिचकारी, टाेली, सीटी अाैर मुखाैटाें की दुकानें सजीं। बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के अलावा क्रिस, लायन अाैर कार्टूनी मुखाैटे बच्चाें काे ज्यादा पसंद अाए।
कहीं कंडे ताे कहीं जली लकड़ी की हाेली
समिति के लाेगाें ने रात 12 बजेे से सुबह 6 बजे तक हाेलिका दहन किया। कहीं कंडा ताे कहीं लकड़ी की हाेली जली। हालांकि पुलिस ने रात डेढ़ बजे तय कर रखा था। हाेली के दाे दिन पूर्व समिति सदस्याें ने झंडे गाड़ लिए थे। एक दिन पूर्व झंडे के समक्ष लकड़ी अाैर कंडा जमाए। इसके बाद महिला-पुरुषाें ने पूजन किया। जिन स्थानाें में सुबह हाेली जली वहां युवाअाें ने रात भर जागरण किया। हाेली जलने के बाद रंग-गुलाल खेला।
इटारसी। शाम हाेते ही बाजार में भीड़ बढ़ गई। इससे यातायात व्यवस्था रही ठप।
इटारसी। बाजार में रंग, पिचकारी की जमकर खरीदी हुई।
इटारसी। शहर में कई समितियों ने होली बनाई।