- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Itarsi News Mp News Chowria Kurmi Samaj Sangathan Meeting Held In Village Biaora Rammohan Malaiya Became President Of The Society
ग्राम ब्यावरा में हुई चौरिया कुर्मी समाज संगठन की बैठक, राममोहन मलैया बने समाज के अध्यक्ष
फसल की नरवाई नहीं जलाने का प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से किया पास
चौरिया कुर्मी समाज संगठन की बैठक गुरुवार काे ग्राम ब्यावरा में हुई। बैठक में समाज के नए अध्यक्ष का चयन किया गया। संरक्षक मंडल ने अध्यक्ष के अलावा एक कार्यकारी अध्यक्ष और चार उपाध्यक्ष का चयन भी किया।
ग्राम ब्यावरा के शंकर मंदिर परिसर में संगठन की बैठक में जिले भर के सैंकड़ाें सामाजिक बंधु उपस्थित हुए। जिसमें चौरिया कुर्मी समाज संगठन के नए अध्यक्ष के रूप में पूर्व जनपद अध्यक्ष राम मोहन मलैया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। समाज के जयप्रकाश पटेल ने बीते वर्ष सम्पन्न हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन का लेखाजोखा प्रस्तुत किया।
सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए राममोहन मलैया, कार्यकारी अध्यक्ष के लिए रिटायर्ड डीएफओ रामकिशाेर चौरे अाैर चार उपाध्यक्ष नरेश पटेल, सुशील चौधरी, श्रवण चौधरी अाैर नीलेन्द्र पटेल के नाम प्रस्तावित कर समाज के समक्ष प्रस्तुत किए, इस पर सभी सामाजिकजनों ने अपनी सहमति की मोहर लगाई। नई कार्यकारिणी के बाद ग्राम बैंगनिया में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन 2020 की तैयारियों पर चर्चा भी हुई। समाज संगठन ने बैठक में गेहूं की फसल की नरवाई नहीं जलाने का प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से
पास किया।
राममोहन मलैया
इटारसी। चौरिया कुर्मी समाज के चुनाव में उपस्थित सामाजिक लाेग।