सहपाठी ने छात्रा का किया शारीरिक शोषण
पिपरिया| एक स्कूली छात्रा ने अपने सहपाठी पर प्रेम संबंध बनाकर शारीरिक शोषण करने का केस दर्ज कराया है। सूत्राें के मुताबिक स्कूली छात्रा बालिग है। उसका सहपाठी बालिग है या नहीं इसकी जानकारी ली जा रही है। एसआई हरछठ ठाकुर ने बताया स्कूली छात्रा का कहना है कि सहपाठी ने प्रेम संबंध बनाकर शारीरिक शोषण किया और छात्रा से मिलने का इंकार कर दिया।