पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शासकीय अस्पताल में सफाई व्यवस्था हुई बेलगाम, नागरिकों में नाराजगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शासकीय अस्पताल पिपरिया में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय नागरिकों की नाराजगी बरकरार है। रोगी कल्याण समिति की बैठक में सफाई प्रबंधन को लेकर जनप्रतिनिधि नाराजगी भी जता चुके हैं। उसके बाद भी सफाई शाखा के द्वारा ठीक ढंग से काम नहीं किया जा रहा है। नागरिकों ने मांग की है की सफाई कार्य में कसावट लाई जाए नहीं तो किसी अन्य एजेंसी से सफाई कार्य कराया जाए। हाल ही में एक संस्था के द्वारा शासकीय अस्पताल पिपरिया में एक दिवसीय सफाई अभियान चलाया गया। संस्था द्वारा चलाए गए सफाई अभियान में लोगों को बड़ी मात्रा में गंदगी देखने को मिली। जिसे लोगों ने साफ किया। नागरिकों का कहना है अगर अस्पताल में नियमित रूप से सफाई का कार्य होता तो ऐसे हालात नहीं होते। अधिवक्ता और कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र नागवंशी ने कहा कि अस्पताल में अगर सफाई ठीक से नहीं रखी गई तो बीमारियों के फैलने का और ज्यादा खतरा रहता है। नागवंशी ने कहा यह सही है कि अस्पताल में काफी संख्या में लोगों का आना जाना होता है इसलिए सफाई कामगारों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इसका कोई दूसरा उपाय भी नहीं है।

एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने भी अस्पताल प्रबंधन से कहा था कि जो सफाई कामगार तैनात हैं उन्हें निर्देशित किया जाए कि वे टाइमिंग देखकर ड्यूटी ना करें बल्कि अस्पताल में सफाई की आवश्यकता को देख कर काम करें।

सफाई के लिए बोला गया है

एके अग्रवाल, बीएमओ शासकीय अस्पताल पिपरिया

पिपरिया। समाजसेवी सफाई करते हुए।
खबरें और भी हैं...