सीएनडब्ल्यू अाैर सिंसीयर क्लब ने जीते मैच
इटारसी| बंगलिया में अायाेजित राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियाेगिता में साेमवार काे सीएनडब्ल्यू ने संताेष एकेडमी अाैर सिंसीयर क्लब ने जीनियस एकाडमी काे हराकर अगले दाैर में प्रवेश किया। सीएनडब्ल्यू ने टाॅस जीतकर संताेष एकाडमी काे पहले बल्लेबाजी के लिए अामंत्रित किया। जिसमें संताेष एकाडमी ने 20 अाेवर में 155 रन बनाए। जबाव में सीएनडब्ल्यू ने अंतिम अाेवर की 2 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट पर 158 रन बना मैच में जीत लिया। टीम की अाैर से 64 रन बनाने वाले नरेश चाैहान काे मैन अाॅफ द मैच घाेषित किया। दूसरे मुकाबले में सिंसीयर क्लब ने 20 अाेवर में 8 विकेट पर 171 रन बनाए। जीनियस एकेडमी 132 रन बनाकर अाल अाउट हाे गई। 32 रन बनाने अाैर 2 िवकेट लेने वाले पाेलार्ड काे मैन अाॅफ द मैच का पुरस्कार मिला।