पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉलेज के पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिपरिया| शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्ष 2019 में स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पूर्व विद्यार्थियों के समागम सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव वर्तमान छात्र छात्राओं के साथ बांटे। संयोजक डॉ. रवि उपाध्याय और प्रभारी प्रोफेसर अजय पाराशर इस दौरान उपस्थित थे। इस अवसर पर पलिया ने पूर्व छात्रों से सुझाव भी मांगे कि कॉलेज को और बेहतर बनाने के लिए क्या किया जा सकता है। आयोजन में आए पूर्व छात्रों ने कहा कि वे पढ़ाई के बाद विभिन्न क्षेत्रों में अपना कॅरियर बना रहे हैं। कोई स्वयं का व्यापार कर रहा है तो कोई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में हैं। किसी ने हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त की है। अनेक छात्र सिविल सर्विसेस और पीएससी की तैयारी भी कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ राजीव माहेश्वरी ने विद्यार्थियों का उत्साह है बढ़ाते हुए कहा कि छात्र जीवन में उन्होंने भी संघर्ष किया है। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रोफेसर अजय पाराशर ने किया।
खबरें और भी हैं...