पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समृद्धि का रंग... कई खेताें में गेहूं की 1 बाली में रिकॉर्ड 100 से 120 दाने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्पलाइन नंबर : 07574-252480 (सिटी कोतवाली), डायल-100: 100 , एम्बुलेंस : 108

गेहूं उत्पादन में पंजाब के कई जिलों को पछाड़ने वाले होशंगाबाद के खेतों पर समृद्धि का रंग छा गया है। गेहूं उत्पादन में मप्र नंबर वन है ही, इस बार कई खेतों में नई किस्म के प्रयोग से 100 से 120 दाने लगे हैं। अच्छी सिंचाई अाैर उर्वरक जमीन की बदाैलत गेहूं के साथ चना, मसूर अाैर मूंग की भी खेती किसान कर रहे हैं।

पुलिस : मेडिकल होगा

बाहर से अाईं 55 महिला अाैर 100 पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 29 पाइंट बनाए हैं। एएसपी ने बताया शराब पीकर हुड़दंग करने वाले का जिला अस्पताल में मेडिकल हाेगा अाैर केस बनाए जाएंगे।

अस्पताल : इमरजेंसी ड्यूटी

सिविल सर्जन डाॅ. अारके गंगराड़े ने बताया जिला अस्पताल में रुटीन डाॅक्टराें की ड्यूटी रहेगी। इमरजेंसी में डाॅक्टर माैजूद रहेंगे। सभी विशेषज्ञ अाॅनकाॅल रहेंगे। 30 स्टाफ नर्स की ड्यूटी हाेली पर लगाई है।


सेहत : भीड़ में जाने से बचें

हाेली पर काेराेना वायरस से डरने की अावश्यकता नहीं है, क्यांेकि जिले में एक भी संदिग्ध मरीज सामने नहीं अाया है। डाॅ. शिवेंद्र चंदेल ने बताया सर्दी-खांसी है ताे भीड़ से बचें। ऐहतियात बरतना बेहद जरूरी है।

मार्केट : केमिकल को ना

काेराेना वायरस के असर से चाइना की पिचकारी सहित अन्य सामान की कमी है। बाजार में भारतीय बाजार की पिचकारी अाैर रंग बिका। अराराेठ से बने गुलाल की डिमांड है। केमिकल वाले रंग की मांग नहीं है।

वंदना गेहूं किस्म लगाई, 80 क्विंटल उत्पादन का अनुमान


हाेशंगाबाद जिले में पहली बार पूसा अनुसंधान केंद्र दिल्ली से करन वंदना डीवीडब्ल्यू-187 गेहूं की किस्म रैसलपुर के किसान मनाेज पटेल ने लगाई। इस गेहूं की बाली में इस समय 100 से 120 दाने हैं। इसका 1 हेक्टेयर में 80 क्विंटल उत्पादन का अनुमान है।

किसान पटेल ने बताया एक किलाे ही करन वंदना गेहूं का बीज बाेए हैं। करन वंदना किस्म की फसल 120 दिन में चार पानी देने पर पक कर तैयार हाेती है। इसमें 12.5 फीसदी प्राेटीन हाेता है जाे अन्य किस्मों से ज्यादा होता है। पूसा अनुसंधान केंद्र दिल्ली ने 2019 में इस किस्म का विकास किया है। जिले में पहली बार इसकाे लगाने का काम किया गया है।

बाजार से चाइना पिचकारी गायब, अराराेठ-गुलाल की डिमांड

इस साल उत्पादन बढ़ने की उम्मीद

होली पर आज तीन बार पानी की सप्लाई, हुड़दंगियों को रोकने 29 जगह पुलिस की तैनाती

बोवनी

उत्पादन

बोवनी

2019-20

2018-19

उत्पादन

पहली बार...

इटारसी: सनखेड़ा नाका क्षेत्र में जबलपुर रूट के दाेनाें तरह गेहूं के खेत प्रकृति की कलाकारी सी नजर अा रही है। हर तरफ गेहूं की फसल लहलहा रही है। 15 दिन से 1 माह के अंदर गेहूं कटाई शुरू हाे जाएगी। सनखेड़ा नाका से गुर्रा तक 4 से 10 एकड़ में अलग-अलग बंटे हजाराें एकड़ खेताें में गेहूं की फसल लगी है।
**

{सामान्य स्थिति में 85 से 90 दाने ही रहते हैं

03 लाख हेक्टेयर**

10 लाख मीट्रिक टन**

2.90 लाख हेक्टेयर**

12 लाख टन अनुमान**
खबरें और भी हैं...