जलालाबाद में प्लाॅट पर अतिक्रमण कर हाे रहे निर्माण, कलेक्टर से की शिकायत
जलालाबाद में प्लाॅट पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण की शिकायत कलेक्टर धनंजय सिंह भदाैरिया काे प्लाॅटधारकाें ने की है। शिकायतकर्ता अनुराग ठाकुर (बुदनी) अाैर मनाेज कुमार (अारी बाबई) ने बताया उन्हाेंने जलालाबाद में प्लाॅट लिए थे। प्लाॅटाें पर अतिक्रमण कर उन्हें बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ता अनुराग ने बताया उन्हाेंने 2017 मेें भाेपाल निवासी परमानंद अहिरवार से 2040 वर्गफीट प्लाॅट जलालाबाद में खरीदा था।
उक्त प्लाॅट के पास की जमीन श्याम साेनी ने अन्य व्यक्ति काे बेच दी। वह प्लाॅट की सीमा में निर्माण कर रहा है। इसकी शिकायत तहसील कार्यालय में की गई। मनाेज कुमार ने बताया उन्हाेंने अानंद राठाैर (भाेपाल) से 2040 वर्गफीट भूखंड जलालाबाद में खरीदा था। इस प्लाॅट पर भी अन्य लाेग हक जता रहे हैं। दाेनाें ने तहसील अाैर कलेक्टर से शिकायत की है। राधेश्याम साेनी के बेटे श्याम साेनी ने बताया कि उन्हाेंने अपनी निजी 38 िडसमिल जमीन में से 1800 वर्गफीट का एक प्लाॅट बेचा है किसी अन्य की भूमि का विक्रय उन्हाेंने नहीं किया।
1990 में जमीन पर प्लाॅट काटकर बेचे थे
कलेक्टर व तहसीलदार काे दिए गए अावेदन में िशकायतकर्ताअाें ने बताया स्व. राधेश्याम साेनी पिता जगन्नाथ साेनी द्वारा जलालाबाद में 5 एकड़ भूमि पर 1990 में प्लाॅट काटकर बेचे गए थे। उक्त प्लाॅट के खरीददाराें से शिकायतकर्ता अनुराग ठाकुर अाैर मनाेज कुमार ने प्लाॅट लिए।
उक्त 5 एकड़ भूखंड पर नाली व राेड की जमीन पर बही बनवाकर गलत ढंग से भूखंड विक्रय किया जा रहा है। इसके कारण उक्त परेशानी हाे रही है। शिकायतकर्ताअाें ने बताया कि पूर्व में भी रेत के काराेबारियाें ने उनके प्लाॅट पर रेत के ढेर लगा लिए थे जिन्हें हटाने में उनकी प्लाॅट की फैंसिंग ताेड़ दी गई।
अारअाई कर रहे जांच
अालाेक पारे, तहसीलदार