- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Hoshangabad News Mp News Daughters Did The Duty Of Son Daughters Were Given Scams And Liturgies To Mother39s Wife
बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज: मां की अर्थी को बेटियों ने दिया कांधा और मुखाग्नि
_photocaption_इटारसी| न्यूयार्ड के आंबेडकर नगर में मां के निधन पर 6 बहनें एक दूसरे की ताकत बनी। महिला दिवस पर निकली अंतिम यात्रा में 6 बहनाें ने मां की अर्थी काे कांधा दिया अाैर मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया। बता दें कि आंबेडकर नगर निवासी रेलकर्मी स्व. ईश्वर दमाड़े की प|ी सुशीला दमाड़े (60) का रविवार को निधन हाे गया। भाई नहीं हाेने पर बहनों ने मां की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए उनका दाह संस्कार होशंगाबाद में नर्मदा किनारे राजघाट जाकर किया। बड़ी संख्या में रिश्तेदार शामिल हुए। बड़ी बेटी सुनीता अाैर छाेटी बेटी पूनम ने मां की चिता को मुखाग्नि दी। मां की अर्थी को कांधा बाकी चार बेटियों मोनी, प्रीति, पम्मी अाैर रेणुका दिया।*photocaption*