सहेली स्टेशन पर मिला युवक का शव
इटारसी| सहेली स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार काे एक युवक का शव मिला। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजाें से उसकी पहचान हुई। पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त उत्तरप्रदेश के हमीरपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र दयाराम कुशवाहा उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। बुधवार काे परिजन अाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को साैंप दिया।