पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देवोभो श्रमिक महासंघ ने की शीघ्र वेतन भुगतान की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिपरिया| कार्यभारित दैनिक वेतन भोगी श्रमिक महासंघ तहसील शाखा पिपरिया में फरवरी माह के वेतन का शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की है। तहसील शाखा के महामंत्री बिहारी लाल गौतम ने बताया कि कर्मचारियों ने बताया कि होली का त्योहार निकल जाने के बाद भी शुक्रवार तक जल संसाधन विभाग में कार्यरत स्थाई कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं किया
गया है।

कर्मचारियों द्वारा बैंक से लिए गए लोन की किस्तें समय पर देना आवश्यक है, लेकिन वेतन का भुगतान न होने के कारण कर्मचारी इस पर नहीं दे पा रहे हैं। इस बारे में महासंघ ने मध्यप्रदेश शासन और विभाग के प्रमुख अधिकारियों को जानकारी दी थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया है। गौतम ने मध्यप्रदेश शासन और विभागीय अधिकारियों से वेतन का शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...