राधा-कृष्ण संग श्रद्धालुओं ने ढाई घंटे खेली फूलाें की होली
_photocaption_इटारसी| हनुमानधाम मंदिर में रंगपंचमी की रात 11 क्विंटल फूलाें से ब्रज की हाेली खेली गई। संयाेग से रंगपंचमी शनिवार काे हाेने से मंदिर में भक्ताें का सैलाब उमड़ पड़ा। फूलों की होली के पहले हनुमानधाम में हनुमानजी की प्रतिमा की आरती की गई। इसके बाद मंच पर राधा-कृष्ण के साथ श्रद्धालुओं ने फूलाें की होली खेली। ढाई घंटे चली फूलों की होली में जमकर फूल बरसाए। ढाेल अाैर वाद्य यंत्राें की धुन पर हाेली के गीत गाए। इनमें आज ब्रज में होरी रे रसिया..., होली खेल रहे बांके बिहारी..,मत मारो श्याम मोहे पिचकारी.., मेरो गिर गयो बाजू बंद आज होरी में.. जैसे गीताें में श्रद्धालु सराबाेर हाे गए।*photocaption*