पुलिस न छीन ले इसलिए अाधे घंटे बाद लाए सिंधिया का पुतला
मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड पदाधिकारियाें अाैर कांग्रेसियाें ने भाजपा में शामिल हुए ज्याेतिरादित्य सिंधिया का पुतला फूंका। पुलिस पुतला छीन न ले इसलिए समय से करीब अाधा घंटा देरी से कांग्रेसी पुतला लेकर सड़क पर अाए अाैर मनजीत रेस्टारेंट के सामने पुतले में अाग लगा दी। करीब 45 मिनट से जयस्तंभ चाैक पर पुतला दहन का इंतजार कर रही पुलिस दाैड़कर पहुंची अाैर कांग्रेसियाें से पुतला छीनने का प्रयास किया। जलते पुतले पर पानी भी डाला। इस दाैरान सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव गजानन तिवारी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मयूर जायसवाल, कन्हैया गोस्वामी, राकेश चंदेले, पिंकी शर्मा, हीरा ठाकुर, गाेल्डी साहू, प्रहलाद आठनेरे सहित अन्य कांग्रेसी माैजूद थे।
इटारसी। कांग्रेसियाें ने किया ज्याेतिरादित्य सिंधिया का पुतला फूंका।