पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाईवे रोड की 1 किमी की सीमा में बने दर्जनों जानलेवा गड्ढे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्टेट हाईवे रोड पर तहसील कार्यालय के सामने करीब 200 वर्ग फीट में एक बड़ा सा गड्ढा बन गया है। गड्ढे के आसपास की गिट्टी एवं डामर उखड़ गया है। रोड का टॉप उखड़ने के बाद रोड के नीचे डाले गए बोल्डर दिखाई देने लगे हैं। हाईवे रोड के गड्ढों से अनजान लोग इनमें फंसकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा गड्ढों को भरवाने का काम नहीं कराया जा रहा है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन भी किसी बड़े हादसे या दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। गौरतलब है कि स्थानीय शिव मंदिर से लेकर नया बस स्टैंड तक करीब 1 किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे रोड की हालत अत्यंत खराब है और यही रोड शहर से जुड़ा हुआ है आज की हालत में रोड में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं रोड का टॉप उखड़ गया है और नीचे रोड बनाते समय डाले गाय बोल्डर दिखाई देने लगे हैं अनजान लोग हाईवे रोड के गड्ढों में फंसकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

ग्रामवासी खेत सिंह रघुवंशी ने बताया कि वह गड्ढे में फंस कर घायल हो चुके हैं रोड पर से गुजरते समय जानलेवा गड्ढे को देखकर मन में पुरानी घटना को लेकर भय भर जाता है।

खबरें और भी हैं...