परीक्षाओं के कारण हाेली पर इस बार नहीं बजेंगे डीजे
10 मार्च की रात हाेलिका दहन से लेकर रंग-गुालाल के त्याेहार तक पुलिस की 14 गाड़ियां शहर में पेट्राेलिंग करेंगी। 31 मार्च तक स्कूली बच्चाें की परीक्षाएं चलने से डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बहुत जरूरी हुअा ताे लाउडस्पीकर की अनुमति एसडीएम से लेनी हाेगी। हाेली पर पुलिस का फाेकस उन बाइकर्स पर रहेगा जाे सड़क पर स्टंट करते हैं। पकड़े जाने पर इन पर 15 हजार रुपए तक का जुर्माना हाेगा। अगर शराब के नशे में हुए ताे जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
सुबह-शाम जल प्रदाय करने पर नपा की हामी
बैठक में देरी से अाए नपा के अारके तिवारी ने हाेली के दिन सुबह-शाम अाैर बीच में जरूरत पड़ने पर जल प्रदाय करवाने, सफाई व्यवस्था अाैर फायर ब्रिगेड चाैकस रखने पर सहमति जताई। अस्पताल प्रबंधन ने 24 घंटे एंबुलैंस सेवा जारी रखने की हामी भरी। बिजली कंपनी यह ध्यान रखेगी कि कहीं फाॅल्ट की सूचना अाने पर लाइनमैन तुरंत पहुंच जाएं।
हाेलिका दहन कंडाें से करें ताे पेड़ व पर्यावरण बचेगा
एसडीअाेपी उमेश द्विवेदी ने सुझाव दिया कि वैेसे ताे वन विभाग जलाऊ लकड़ियां दे रहा है पर काेशिश करें कि पेड़ अाैर पर्यावरण बच जाए। हाेलिका दहन कंडाें से करेंगे ताे ढुलाई के लिए वाहन हम उपलब्ध करवा देंगे। वे बाेले, हाेली के पहले डीजे संचालकाें काे नाेटिस जारी किए जा रहे हैं। हर माेहल्ले में एेसी समिति बन जाए जाे यह ध्यान रखे कि कहीं काेई अप्रिय स्थिति नहीं बने अाैर मामला थाने जाने के पहले अपने स्तर पर सुलझा लें।
काेई शांति भंग करे ताे प्रशासन काे सूचना दें
रविवार की शाम साढ़े छह बजे तक सिटी थाने में शांति समिति की बैठक चली। बैठक में माैजूद तहसीलदार रितु भार्गव ने कहा कि हाेली के समय बच्चाें की परीक्षाएं चल रही हैं। सभी ध्यान रखें कि काेलाहल अधिनियम का उल्लंघन न हाे। कहीं भी अगर काेई शांति भंग करने की काेशिश करता है ताे इसकी सूचना पुलिस अाैर प्रशासन के अधिकारियाें काे दें जाे लगाकर राउंड पर रहेंगे। हाेली इस तरह खेले कि पर्यावरण अाैर सेहत काे नुकसान न हाे।
बिना सहमति किसी अनजान पर रंग न डालें
शांति समिति के सदस्याें के सुझाव व शिकायतें सुनने के बाद टीअाई अारएस चाैहान ने कहा कि हाेली पर तीन नियमाें का शहरवासी पालन करें। एक ताे बिना सहमति के किसी अनजान व्यक्ति पर रंग न डालें। डीजे बिलकुल नहीं बजाएं। 10 मार्च काे ड्राय डे पर काेई अवैध ताैर पर न ताे शराब का स्टाॅक करे अाैर न ही बेचें।