- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Hoshangabad News Mp News Due To Lottery Process Renovation Of Liquor Shops In 21 Districts E Tender Will Be Done
लॉटरी प्रक्रिया से 21 जिलों में शराब दुकानों का नवीनीकरण, ई टेंडर होंगे
प्रदेश के 21 जिलों में शराब दुकानों का लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण होने पर नवीनीकरण कर लिया गया है। प्रदेश के कुल 36 जिलों में 25 फीसदी वृद्धि के साथ नवीनीकरण की प्रक्रिया से शराब दुकानों का अाबंटन किया जाना था। 11 जिले में 100 फीसदी शराब दुकानों का नवीनीकरण किया गया है, शेष 10 जिलों मंें 80 फीसदी से अधिक दुकानों का नवीनीकरण किया गया है शेष बची दुकानों का अाबंटन ई-टेंडर से किया
जाएगा।
चार महानगरों सहित नगर निगम वाले 16 जिलों में ई-टेंडर प्रक्रिया पहले से ही चल रही है अौर सभी ई-टेंडर 12 मार्च को खोले जाएंगे। प्रदेश के 36 जिलों में नवीनीकरण व
लॉटरी प्रक्रिया के बाद अशोकनगर, डिंडोरी, गुना, पन्ना, सीधी, रायसेन, सीहोर, अागर, उमरिया, मंडला, हरदा में 10 फीसदी नवीनीकरण हो गया है। इनके अलावा सिवनी, दमोह, विदिशा, नरसिंहपुर, श्योपुर, छतरपुर, अनूपपुर, होशंगाबाद, झाबुअा व शाजापुर जिलों में 94 फीसदी से 81 शराब दुकानों का अाबंटन नवीनीकरण व लॉटरी प्रक्रिया से कर दिया
गया है।