पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेत खदान से जब्त डंपरों को 500-500 रु. में छोड़ने के मामले में जांच होना तय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कीरपुरा खदान से जब्त किए रेत के 17 खाली डंपरों में से 13 डंपरों को 500-500 रुपए में छोड़ने का मामला उलझ गया है। पुलिस अधिकारी मामले में बाबई टीआई दिनेेश सिंह चौहान की भूमिका की जांच के संकेत दे चुके हैं। दरअसल, 1 मार्च काे बाबई पुलिस ने खाली डंपराें को खदान से पकड़ा था। 6 मार्च को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बाबई टीआई चौहान ने 500-500 रुपए के चालान पर 13 डंपरों को छाेड़ दिया। दरअसल, इस मामले में जब्ती सूचना मिलने पर खनिज विभाग अाैर एडीएम ने पत्र लिखकर पुलिस से कार्रवाई के सबंध में पृथक से जानकारी मांगी थी लेकिन जानकारी देने की जगह पुलिस ने डंपराें काे ही छाेड़ दिया। एसडीअाेपी शैलजा पटवा ने बताया मामले काे लेकर एसपी ने स्वयं भी संज्ञान में लिया है। डंपराें काे छाेड़ने काे लेकर संबंिधतों की भूमिका की जांच हाेगी।

माखननगर। पुलिस ने 1 मार्च को इन डंपरों को खदान से पकड़ा था।
खबरें और भी हैं...