पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2017 के अस्थाई कनेक्शन का 4922 रुपए आया बिजली बिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटारसी | माह में 90 ताे कभी 100 रुपए बिजली बिल भरने वाले उपभाेक्ता के पास जब 4922 रुपए का अतिरिक्त बिल पहुंचा वह हैरान रह गया। तत्काल उस बिल काे लेकर वह बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचा अाैर जानकारी प्राप्त की। ताे पता चला वह बिल 2017 में लिए गए अस्थाई कनेक्शन का है। उपभाेक्ता ने उस बिल काे अपना हाेने से इंकार किया अाैर कंपनी में अावेदन देकर जांच की मांग की है। मालवीयगंज निवासी मनमाेहन शुक्ला का कहना है कि बिल में पिछला बकाया राशि के नाम से 4922 रुपए जुड़कर अाई है। जबकि पिछला बिल जमा है। बिजली कंपनी में बताया गया कि किसी अरूण चंद्र शुक्ला ने उनकी सिक्याेरिटी पर अस्थाई कनेक्शन लिया है। जिसका सर्विस क्रमांक 87722558303 है। शहरी प्रबंधक डेलन पटेल ने बताया- अावेदन अाया है ताे जांच कर उपभाेक्ता की समस्या काे हल किया जाएगा। नए साॅफ्टवेयर का इस बिल का काेई लेना देना नहीं है।

विद्युत वितरण कंपनी में नया साॅफ्टवेयर अाया है। इसमें नया सर्विस क्रमांक जारी किया है। इस बार उसी अाधार पर बिजली बिल जारी हुए हैं। उपभाेक्ताअाें के मुताबिक बिल की गड़बड़ी नए साॅफ्टवेयर के कारण भी हो रही है।
खबरें और भी हैं...