पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सत्यापन के बाद भी नहीं मिल रही वृद्धावस्था पेंशन, हितग्राही परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रशासन की ओर से दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन को पाने के लिए अनेक हितग्राही परेशान हैं। इन लोगों की पेंशन भौतिक सत्यापन किए जाने तक रोक दे आई थी। सत्यापन जांच में पात्र पाए जाने के बाद भी इन लोगों को पेंशन नहीं दी जा रही है। वृद्धों ने वरिष्ठ अधिकारियों से पेंशन दिलवाने की मांग की है।

आसाराम नामक वृद्ध ने बताया कि पिछले 6 माह से उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली है। वे बहुत परेशानी की हालत में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इन वृद्धों को पेंशन एक बड़ा सहारा थी। वहीं नहीं मिलने से अब इनकी दिक्कत बढ़ गई है। नपा सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा हितग्राही के खाते में पेंशन की राशि जमा की जाती है। समय-समय पर सामाजिक न्याय विभाग पेंशन लेने वाले हितग्राही का भौतिक सत्यापन करवाता है। वैसे तो शासन की विभिन्न योजनाओं से जो लोग लाभान्वित हो रहे हैं उन सभी का भौतिक सत्यापन होता है।

प्रजापति ने बताया हाल ही में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले 18 लोगों की पेंशन रोकी गई थी, जिनकी जांच की गई। भौतिक सत्यापन में जो हितग्राही पात्र पाए गए उनकी जानकारी नपा के द्वारा सामाजिक न्याय विभाग को भेज दी गई है। नपा स्तर से कहीं कोई ढील नहीं बरती जा रही है। इस बारे में वह सामाजिक न्याय विभाग से चर्चा करेंगे। नपा आए वृद्ध आसाराम ने बताया कि 6 माह के दौरान वे कई बार आ चुके हैं। नपा हर बार उन्हें बताती है कि आपका नाम पात्र हितग्राहियों की सूची में दे दिया गया है। इसके बाद भी अभी तक पेंशन नहीं मिली है।

कांग्रेस नेता हरीश ने कहा कि निराश्रित वृद्धों को सही समय पर पेंशन की राशि मिलना चाहिए। इसके लिए वह भी सामाजिक न्याय विभाग को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि वृद्धों को इस तरह परेशान नहीं होना चाहिए, लेकिन इसके अलावा वृद्धों के पास कोई और दूसरा रास्ता नहीं है।

खबरें और भी हैं...