रणजीत हनुमान दरबार में फाग उत्सव का हुआ आयोजन
सिवनीमालवा| श्रद्धा और आस्था का केंद्र जय रणजीत हनुमान दरबार में फाग उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें राम फेरी परिवार के सदस्यों ने फाग गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर फूलों की होली खेली गई। आयोजन मंदिर समिति के सदस्यों ने राम फेरी समिति के सदस्यों का स्वागत किया। देर रात तक चले आयोजन में श्रद्धालु जमकर झूमे समिति के सदस्य सुमेर रघुवंशी ने कांच बजा कर आकर्षक नृत्य किया। वहीं फाग गीत ब्रजकिशोर लौवंशी, चैन सिंह इरपाचे, विनोद चौहान, राम अवतार लौवंशी ने फाग के गीत गाए। इस अवसर पर अजब सिंह रघुवंशी, चैन सिंह, इशिका मालवीय, पवन शर्मा, एलएन तिवारी, गोपी कांत, काशिव हर्ष रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।