- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Babai News Mp News Farmer Commits Indecency With 7 Year Old Company Officials For Collecting 56 Thousand Rupees Electricity Bill
7 साल पुराना 56 हजार रुपए बिजली बिल वसूलने गए कंपनी अधिकारियों के साथ किसान ने की अभद्रता
बाबई के पांजरा खुर्द में एक किसान के घर पंप का बिल वसूलने गई बिजली कंपनी की टीम काे किसान की खरीखाेटी सुनकर वापस लाैटना पड़ा। इस मामले में कंपनी के अधिकारियाें ने बाबई थाने में किसान की िलखित शिकायत की है। कंपनी के अधिकारी बाबई के पांजरा खुर्द एक किसान के घर 7 साल पुराना 56 हजार रुपए का बिजली बिल वसूलने गए थे। लेकिन एक अन्य किसान ने कंपनी के अधिकारियाें के साथ गाली-गलाैज की। कार्रवाई करने डीजीएम लक्ष्मी साेनावाने, जेई सूर्यकांत साकेत सहित लाइन स्टाॅफ गए थे।
डीजीएम लक्ष्मी साेनावाने ने बताया कि कार्रवाई करने गए थे। हमारे जेई बाबई ने थाने में शिकायत की है। टीअाई दिनेश कुमार चाैहान ने बताया कि अावेदन मिला है मामले की शुक्रवार काे जांच करेंगे।