पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भमेड़ी के किसानों ने ली शपथ, नरवाई नहीं जलाएंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिवनीमालवा| ग्राम पंचायत भमेड़ी में नोडल अधिकारी एलएल अम्बूलकर के नेतृत्व में नरवाई न जलाने के लि‍ए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के अंत में उपस्थित प्रतिनिधियों ने नरवाई में आग न लगाने का संकल्प ि‍लया। साथ ही सभी ग्रामीणों को मुनादी के माध्यम से सूचित किया कि यदि कहीं नरवाई में आग जलती दिखाई दे तो नोडल अधिकारी, तहसीलदार और सचित को तुरंत आग की सूचना दें। नोडल अधिकारी एलएल अम्बूलकर ने ग्राम सचिव को भी निर्देश दिए हैं कि हर दो दिन के बाद गांव में मुनादी कराई जाए और ग्रामीणों को नरवाई न जलाने के लि‍ए प्रोत्साहित किया जाए।
खबरें और भी हैं...