मेघदूत एप से किसान जान सकेंगे मौसम का हाल
किसान अब मौसम का हाल अपने मोबाइल पर जान सकेंगे। इसके लिए मौसम विज्ञान विभाग व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली ने मेघदूत एप लांच किया है। डिजिटल इंडिया के तहत बढ़ते कदम में किसानों के लिए यह नई सुविधा केंद्र सरकार ने शुरू की है। इस एप की मदद से किसानों को मौसम व कृषि से संबंधित विभिन्न जानकारियां मिलेंगी। इस एप से तापमान, बारिश, आर्द्रता, हवा की गति तथा हवा की दिशा से संबंधित पूर्वानुमान संबंधी जानकारियां समय-समय पर प्रदान की जाएंगी। इससे किसान अपनी फसलों और पशुओं की देखभाल के तरीके, कृषि कार्य कर सकेंगे। एप सलाहकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।