गेहूं की खड़ी फसल में लगी अाग, लोगों ने मिलकर बुझाई
इटारसी| मंगलवार दोपहर एक खेत की खड़ी फसल में अाग लग गई। जिसे गांव के लाेगाें ने मिलकर बुझाया। बांदरी गांव के रामाधार यादव के खेत में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगी। अाग हवा के कारण बिजली के तार अापस में टकराने से लगना बताया जा रहा है। फिलहाल नुकसान का अांकलन नहीं हाे पाया है।