एफअोबी के नीचे के पक्के निर्माण तोड़े
_photocaption_होशंगाबाद| रेलवे स्टेशन पर पुराने फुट अोवर ब्रिज (एफअोबी) के नीचे बने पक्के निर्माण रेलवे ने तोड़ दिए हैं। दोनों प्लेटफाॅर्म पर एफअोबी के नीचे कमरे बने थे। इसमें रेलवे का सामान व विशेष शाखा का कार्यालय बना हुअा था। जानकारी के मुताबिक भोपाल रेलवे स्टेशन पर 13 फरवरी को प्लेट फार्म क्रमांक दो-तीन पर फुटअोवर ब्रिज का हिस्सा गिरा गया था। निर्माण विभाग के अधिकारियों की माने तो रेलवे बोर्ड के निर्देश एवं गाइड लाइन के अनुसार स्टेशन पर एफअोबी के नीचे के सभी पक्के निर्माण हटाए गए हैं।*photocaption*