पूर्व पार्षद लाेकेश गाेगले, सिंधिया समर्थक ठाकुर ने छोड़ी कांग्रेस
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर बुधवार को जिले भी राजनीतिक उठापटक हुई। सिंधिया के इस कदम से कई कांग्रेसियों में नाराजगी है तो कई समर्थक सिंधिया के इस फैसले को सही बता रहे हैं। पूर्व पार्षद लाेकेश गाेगले और सिंधिया समर्थक कांग्रेसी राजेंद्र ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अभी उन्हाेंने भाजपा ज्वाइन नहीं की है। राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि वे गुरुवार काे ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलेंगे। कल के बाद अागे के कदम पर विचार किया जाएगा। दरअसल, कांग्रेस की उपेक्षा का शिकार ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस फैसले से कई समर्थक सहमत हैं।
एनएसयूआई ने जलाया पुतला
एनएसयूअाई कार्यकर्ताअाें ने सिंधिया का पुतला जलाया। एनएसयूअाई प्रदेश सचिव राेहन जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सैनी का कहना है- युवाओं के परिश्रम के बाद 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार आई थी। निजी स्वार्थ के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 22 विधायकों को भाजपा के षड्यंत्र का शिकार बना लिया।
भाजयुमो ने बांटी मिठाई
दिल्ली में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा ज्वाइन करने पर होशंगाबाद में आतिशबाजी की गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रांशु राने ने बताया ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने से युवा नेतृत्व मिलेगा। गुरुवार को भाजपाई सिंधिया से मिलेंगे।