गुजराती बाज खेड़ाबाल ब्राह्मण समाज आज 101 महिलाओं का करेगा सम्मान
होशंगाबाद| गुजराती बाज खेड़ाबाल ब्राह्मण समाज का शुक्रवार काे हाेली मिलन समाराेह हाेगा। इस समारोह में समाज शहर की 101 मातृशक्ति सम्मान करेगी। गुजराती बाज खेडाबाल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया शुक्रवार दोपहर 3 बजे कार्यक्रम आदि शक्ति दुर्गा मंदिर कोठीबाजार में होगा। इसमें समाज में अलग-अलग क्षेत्राें में काम कर रही मातृशक्ति का सम्मान किया जाएगा।