पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्वालियर : पहाड़ी पर मिले मुर्गी के हजारों जीवित-मृत चूजे, दहशत फैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ग्रामीण पहले उठा ले गए फिर कोरोना के डर से जंगल में छोड़ा

ग्वालियर से 20 किलाेमीटर के फासले पर शिवपुरी हाइवे पर बरई गांव की पहाड़ी पर बीती रात कोई मुर्गी के हजारों चूजे छोड़ गया। इनमें से आधे से ज्यादा मरे हुए थे, जबकि कुछ जीवित। सुबह ग्रामीणाें ने देखा ताे पहले जीवित चूजाें काे पकड़कर घर ले जाने की हाेड़ मची, लेकिन कुछ लाेगाें ने काेराेना वायरस फैलने की आशंका जाहिर की ताे ग्रामीण बाद में इन्हें जंगल में छाेड़ गए। दोपहर तक सूचना मिलने पर एसडीएम ने तहसीलदार और पशु चिकित्सकों की टीम भेजी। सरपंच सरनाम सिंह के मुताबिक, चूजों की मौत का कारण पता लगाने के लिए पशु चिकित्सकों ने सैंपल लिया। देर रात इन मृत चूजों को जला दिया गया। फिर भी इस घटना से 10 हजार की आबादी वाले पूरे बरई गांव में दहशत है। रात तक प्रशासन यह भी पता नहीं लगा सका कि चूजे कौन छोड़कर गया।

दो आशंकाएं

{ कोरोना वायरस के चलते अंडाें और मुर्गाें की मांग कम हाेने के कारण चूजे किसी पोल्टी फॉर्म के संचालक द्वारा छुड़वाए गए।

{ चूजों को कोई बीमारी हुई, जिससे वे मरे। मृत और जीवित चूजों को संक्रमण की आशंका के चलते पहाड़ी पर यहां फेंका गया।

खतरा: फैल जाती है बीमारी


-डॉ. अजयपाल, प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग जीआरएमसी

अंधेरे में प्रशासन... चूजे किसने अाैर क्याें छोड़े, यह भी पता नहीं

शिवपुरी के बरई गांव की पहाड़ी पर मिला मृत चूजों का ढेर।

प्रशासन का दावा... टीम भेजी


-डॉ. यूनुस मोहम्मद कुरैशी, एसडीएम, घाटीगांव

खबरें और भी हैं...