पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेत्रदान के लिए आधा दर्जन लोगों ने भरा संकल्प पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

युवा बेरोजगार एकता कल्याण समिति ने शासकीय अस्पताल पिपरिया में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन कर शहर के देहदानियों का सम्मान किया। ये वे लोग हैं जिन्होंने मृत्यु के उपरांत अपने नेत्रदान करने के लिए संकल्प पत्र भरा है। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि नेत्रदान के अलावा भी शरीर के अन्य अंग दान किए जा सकते हैं।

आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष अरुणा जोशी, कांग्रेस नेत्री नीलम पचोरी, बीएमओ डॉक्टर एके अग्रवाल के साथ नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में हेमा पवार, सूरज महार, लक्ष्मी सुखद, सुमन राजपूत, नारायण साहू आदि का सम्मान किया गया। इनके अलावा आधा दर्जन लोग और हैं जिन्होंने मृत्यु उपरांत नेत्रदान किए जाने के लिए संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर पर समिति से जुड़े हर्षित शर्मा, अखिलेश गढ़वाल ने बताया कि देहदान एक पावन काम है। मृत्यु उपरांत आपके शरीर के अंग किसी और व्यक्ति का जीवन सुधार सकते हैं। संवार सकते हैं। इसी दिशा में लोगों को प्रेरित करने के लिए यह आयोजन किया गया। संचालन कर रहे शासकीय अस्पताल के नेत्र रोग सहायक श्याम सोडानी ने कहा कि समाज में जो अंधविश्वास हैं उनके प्रति लोगों को जागरूक किया जाना बहुत जरूरी है। ऐसे लोग कम नहीं जो परोपकार की भावना रखते हैं लेकिन मन के किसी कोने में अंधविश्वास के चलते वे स्वयं को आगे नहीं लाते हैं। समाज के सभी वर्गों को इस दिशा में जागरूक करना होगा।

खबरें और भी हैं...