लक्ष्य नशा मुक्ति केंद्र में हुअा हाेली मिलन कार्यक्रम
इटारसी| लक्ष्य नशा मुक्ति केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अाैर हाेली मिलन समाराेह मनाया। कार्यक्रम में पथराैटा थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा, अाम्रपाली, पूनम, साेनाली, मंजू ठाकुर अाैर विद्या मिश्रा का सम्मान किया। सम्मान समाराेह के बाद हाेली मिलन कार्यक्रम हुअा जिसमें सभी ने गुलाल से हाेली खेली। इस अवसर पर प्रतिमा दुबे, संस्था संचालिका निहारिका मालवीय, राज सैनी, सुमन मालवीय, अनीता खंडेलवाल, नीलम गांधी, नीरू मिश्रा, डाॅ. पूजा गुप्ता माैजूद थीं।