दिल्ली में हिंसा फैलाने वालों को हो कड़ी सजा, हिंदू सेना ने सौंपा ज्ञापन
सिवनीमालवा| विगत दिनों हुई दिल्ली हिंसा के आरोपियों के ऊपर देशद्रोह का केस चलाए जाने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार महिमा मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया कि दिल्ली हिंसा में बेगुनाहों पर गोली चलाई गई, उनके अपराधियों पर देशद्रोह का केस चलाया जाए और सीबीआई जांच कराकर उन्हें सख्त सजा दी जाए। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कल्लू राठौर, जानू देवड़ा, सुधीर साध, मोहित शुक्ला, सुजीत यदुवंशी, शिवम गौर, नितेश राठौर, मोहित अरविंद यदुवंशी, बसंत यदुवंशी, विवेक राज विश्वकर्मा, चंदन लववंशी, पंकज बंजारे, तनुज लोवंशी, पवन मेहरा आदि उपस्थित थे।